पायलट के बयान पर सीएम यादव का पलटवार, कहा-घुसपैठियों को पालती है कांग्रेस, बांग्लादेश की घटना पर क्यों नहीं बोलती?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के आरोपों पर पलटवार किया है। सीएम यादव ने शुक्रवार को कहा कि हमारे देश में घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही है। बांग्लादेश की घटनाओं पर कांग्रेस दमदारी से इसलिए नहीं बोलती, क्योंकि उसे वोट बैंक का खतरा लगता है। किसी भी हालत में केवल हिंदुओं को टॉर्चर करना कांग्रेस की नीति है। सीएम ने कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलती है।

शुक्रवार को सीएम यादव झारखंड में प्रचार के लिए जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा में सचिन पायलट के भाजपा और प्रदेश सरकार पर लगाए आरोपों का जवाब दिया। सीएम ने कहा कि जहां कांग्रेस के लोग रहते हैं धर्मों के आधार पर बांटते हैं। देश की आर्थिक दुरावस्था के लिए अगर कोई जवाबदार है तो कांग्रेस है। देश में कुशासन के कारण अगर अतीत की घटनाएं देश को सहन करना पड़ी हैं तो उसमें कांग्रेस की ही भूमिका है। सीएम ने कहा कि बोलने से कुछ नहीं होता।

सचिन पायलट ने लगाए थे आरोप

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुरुवार को उपचुनाव में प्रचार के लिए मध्यप्रदेश आए थे। इस दौरान उन्होंने भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। पायलट ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान बंटेंगे तो कटेंगे पर कहा था कि- बडे़ पदों पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा इस तरह की हल्की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। पायलट ने झारखंड में पीएम मोदी के रोटी-बेटी और माटी के अस्मिता के सवाल पर कहा था कि अगर घुसपैठ हो रही है तो इसका जिम्मेदार कौन है? भारत की सीमाओं का संरक्षण करना, हमारे बॉर्डर्स को सिक्योर करना किसकी जिम्मेदारी है? अपनी जिम्मेदारी को छोड़कर आप कांग्रेस को आरोपी बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।