झारखंड में बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे-आतंकी की भाषा बोल रहे योगी

Date:

रांची। बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया है। खड़गे ने कहा कि योगी साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर बंटेंगे तो कटेंगे जैसी बात बोलते हैं। क्या ये साधु का काम है? ऐसा कोई आतंकी बोल सकता है, साधु नहीं। क्या उन्होंने गेरुआ वस्त्र प्रधानमंत्री की तरह झूठ बोलने के लिए पहना है?

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने झारखंड के पलामू में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि खुद को बैकवर्ड का बेटा कहने वाले पीएम मोदी फॉरवर्ड को सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं वे बैकवर्ड को कुचलने वाले लोगों को सपोर्ट करते हैं। योगी आदित्यनाथ को लेकर खड़गे ने कहा वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर बंटेंगे तो कटेंगे की बात कहते हैं। क्या एक साधु का यह काम है? ऐसी भाषा तो कोई आतंकी ही बोल सकता है। खड़गे ने कहा साधु तो करुणामय होते हैं, लेकिन योगी ने लोगों के घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया। सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि जब राजीव गांधी को मानव बम से उड़ाया गया तो उनके टुकड़ेटुकड़े हो गए। ऐसा करने वालों को भी सोनिया गांधी ने माफ कर दिया। इसे करुणामय कहते हैं। खड़गे ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का नाम लेकर कहा कि उन्होंने झारखंड के कार्यकर्ताओं को धमकी दी है, लेकिन हम डरेंगे नहीं। झारखंड की जनता जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो इनसे क्या डर डरना।

पीएम मोदी और शाह पर निशाना

खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों लोगों को डराते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी तो लगातार झूठ बोलते हैं। उनके सारे वादे झूठे निकले। काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति को 15 लाख देने का वादा भी झूठा निकला। मोदी बेटियों की सुरक्षा की बात करते थे, पर मणिपुर में रोज बेटियों से रेप हो रहे हैं। राहुल गांधी मणिपुर गए, पर पीएम वहां जाने की हिम्मत क्यों नहीं कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।