महाराष्ट्र में वोट से पहले नोट कांड, भाजपा नेता विनोद तावड़े पर लगा पैसे बांटने का आरोप, होटल में जमकर हंगामा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान है। इससे पहले 19 नवंबर को मुंबई के वसई विरार में बहुजन विकास अघाड़ी ने भाजपा नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। विनोद तावड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि पैसे उनके नहीं थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक होटल में जब यह विवाद हुआ उस वक्त भाजपा नेता विनोद तावड़े और नालासोपारा के भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक को बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीवीए कार्यकर्ता हाथों में नोटों के पैकेट लिए दिखाई दे रहे हैं। वे पैकेट में रखे नोटों को कैमरे में दिखा रहे हैं। इस दौरान कई नोट नीचे भी गिर जाते हैं। बीवीए कार्यकर्ता तावड़े को घेर कर हंमागा कर रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

तावड़े के खिलाफ एफआईआर

पैसे बांटने के आरोप में चुनाव आयोग की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विरार के तुलिंज पुलिस स्टेशन में तावड़े के अलावा भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक पर भी केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि तावड़े के पास से 9 लाख रुपए और कुछ कागजात भी जब्त हुए हैं।

भाजपा ने कहा-बीवीए का स्टंट

इस पूरे मामले पर भाजपा ने कहा है कि तावड़े चुनाव की प्लानिंग को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने होटल गए थे। उन्होंने कहा कि अगर उन पर पैसे बांटने का आरोप है तो चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। होटल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जानी चाहिए। भाजपा ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इसे बीवीए का एक स्टंट बताया। बहुजन विकास अघाड़ी के नेताओं ने बीजेपी नेता विनोद तावड़े की गाड़ी की जांच करने की मांग की है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर लगाए आरोप

शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि भाजपा सिर्फ धन बल के प्रभाव से चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है। जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था, वो जनता कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मामले में संज्ञान लेना चाहिए। चुनाव आयोग को लेकर हमारा भरोसा टूट गया है। दिन- रात हमारे नेताओं के बैग चेक होते रहे लेकिन, भाजपा नेता विनोद तावड़े का बैग चेक नहीं किया गया

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।

जबलपुर के दीपक लोधी की प्रेमानंद महाराज आश्रम में गिरने से मौत, जांच जारी

प्रेमानंद महाराज आश्रम में जबलपुर के दीपक लोधी की मौत की घटना से जांच जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है।

एशियन गेम्स: पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर जीता 9वां गोल्ड मेडल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर 9वां स्वर्ण पदक जीता। यह जीत 40-34 के स्कोर से हासिल हुई।

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा, 265 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

महाराष्ट्र के 74% क्षेत्र में सूखा की स्थिति ने 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कराया है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए राहत उपाय भी शुरू किए हैं।

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान हादसों में 13 की मौत, 26 घायल

तेलंगाना में गणपति विसर्जन के दौरान 13 लोगों की मौत और 26 घायल हुए हैं। पुलिस महानिदेशक ने हादसों की पुष्टि की है।

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चौथी बार जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर इतिहास रचा।

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा, भाव जल्द मालूम पड़े

ट्रेन से 2 लाख टन भारतीय गेहूं बांग्लादेश पहुंचा है। यह बांग्लादेश की पहली बड़ी खरीद है, कीमत $306-$326 प्रति टन है।

गोलमुरी कैनरा बैंक में हथियारबंद लुटेरों ने 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की

गोलमुरी केनरा बैंक में 24 मिनट में 36 करोड़ की डकैती की वारदात सामने आई। पांच हथियारबंद अपराधियों ने सोना और नकद लूटे। पुलिस ने 20 सदस्यीय SIT बनाई।