संविधान संशोधन को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर जबरदस्त हमला, इमरजेंसी, ईवीएम से लेकर बिनाका गीतमाला तक का जिक्र

Date:

नई दिल्ली। संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि संविधान संशोधन के जरिए कांग्रेस ने देश की जनता के नागरिक अधिकारों का कत्ल किया। आपने पार्टी को तो परिवार की जागीर समझा ही है, संविधान को भी परिवार की जागीर समझ रखा है। संविधान के साथ ऐसा अन्याय दुनिया के किसी शासक ने नहीं किया होगा। उन्होंने आपातकाल को लेकर कहा कि कई लोगों को कांग्रेस ने जेल में डाल दिया था जिसमें से कुछ लोग आज इनके साथ बैठे हैं।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अयोग्य ठहरा दिया था। उस समय मैं तो छोटा था, इसलिए जेल में नहीं जाना पड़ा। मैं बचपन में बिनाका गीतमाला सुनता था। अचानक रेडियो पर वो प्रोग्राम बंद हो गया। मैंने घर में झगड़ा किया तो पता चला कि इंदिरा गांधी और किशोर कुमार का झगड़ा हो गया। उनकी आवाज अब नहीं सुनाई देगी। लता दीदी की आवाज में फिर से रिकॉर्डिंग हुई और तब यह कार्यक्रम शुरू हुआ। शाह ने कहा कि इन लोगों ने अपने परिवार के नाम के अलावे कुछ नहीं किया। देशभर में हजारों जगह नेहरूगांधी परिवार के सदस्यों का नाम मिलेगा। हमने पीएम संग्रहालय बनाया और नेहरू की तस्वीर लगाने का काम भी हमने किया। भव्य राम मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण और 160 पुराने कानूनों को समाप्त करने का काम किया। हम पीछे नहीं गए, आप 14 वें नंबर पर छोड़कर गए थे, अटलजी 11वें नंबर पर लाए। आप 11वें नंबर पर बनाए रखे, हमने पांचवे नंबर पर लाने का काम किया। अब वो दिन दूर नहीं जब मोदी सरकार के इसी कार्यकाल में हम चौथे नंबर की इकोनॉमी होंगे।

एक जगह ईवीएम खराब, दूसरी जगह सही

शाह ने कहा कि एक ही दिन में दो नतीजे आए। जब महाराष्ट्र में चुनाव हारे तो ईवीएम खराब है और झारखंड में जब चुनाव जीते तो अच्छे कपड़े पहनकर शपथ ले ली। अरे भाई जरा तो शर्म करो, जनता देख रही है। एक जगह ईवीएम सही है, एक जगह ईवीएम खराब है। ऐसा कैसे हो सकता है। हाल ही में हुए चुनाव में हमने अजीबोगरीब नजारा देखा। इतने साल चुनाव हुए, लेकिन मैंने आज तक किसी को आम सभाओं में संविधान को लहराते नहीं देखा। संविधान को लहराकर और झूठ बोलकर कुत्सित प्रयास कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया।

मोहब्बत महसूस करने की चीज है

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस क्यों नहीं संविधान का सम्मान करती है। इन्होंने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार हमेशा आगे रखा। ये छोड़ दो, जनता जीता देगी। मोहब्बत की दुकान के बहुत नारे सुने हैं। हर गांव में दुकान खोलने की महत्वाकांक्षा रखने वाले के भी बहुत भाषण सुने हैं। मोहब्बत बेचने की चीज नहीं है भैया, मोहब्बत जज्बा है, महसूस करने की चीज है। इसके अलावा भी शाह ने कई मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।