भोपाल में ट्रंप सरकार के खिलाफ का प्रदर्शन, हाथों में जंजीर बांधकर कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। अमेरिकी में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को हाथों में जंजीर बांधकर भेजने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को भोपाल में ट्रंप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता हाथों में जंजीरे बांध कर आए थे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते नजर आए। तख्तियों पर लिखा थाहर हिंदुस्तानी का स्वाभिमान यही, न्याय दो, जंजीर नहीं और हथकड़ियों में कैद भारत का युवा, 56 इंची सीना कहां गया?

अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने देश को जो सपने दिखाए, उस पर लोगों ने भरोसा किया। मोदी ने कहा था कि भारत दुनिया का नंबर वन देश बनेगा और दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियां भारत के सामने नतमस्तक होंगी। उन्होंने यह भी वादा किया था कि जो भगोड़े देश का धन लेकर भाग गए हैं, उन्हें वापस लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। पटवारी ने कहा कि 10 साल बाद जब लोग मोदी के वादों पर यकीन कर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि देश के नागरिकों को किस तरह से अपमानित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी के सबसे करीबी मित्र ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारतीयों का कितना अपमान किया।

पटवारी बोले-भारतमाता का अपमान

पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध की मध्यस्थता का दावा करते हुए यह कहा था कि पापा ने युद्ध रुकवा दिया, लेकिन उसी पापा की सरकार में हमारे देश के नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 104 नागरिकों का अपमान नहीं है, बल्कि भारतमाता का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की कूटनीति और विदेश नीति की विफलता को उजागर करता है। किसी भी देश ने आज तक भारत के नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जैसा कि अमेरिका ने मोदी सरकार के तहत भारतीय नागरिकों के साथ किया, जिन्हें 40 घंटे तक हथकड़ी में रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।