👉 यह भी पढ़ें:
- Vikram-1 Launch: भारत के निजी स्पेस सेक्टर में ऐतिहासिक छलांग! PM मोदी ने की Skyroot Aerospace की तारीफ, बोले- ‘इतिहास रचे विक्रम-1’
- India’s First Hydrogen Train: पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा से शुरू होगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; जानें किराया, स्पीड और खासियत
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- PM Modi in Australia: MCG से पीएम मोदी का बड़ा विजन, 2036 Olympics और New India पर दिया बड़ा संदेश!
- PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बड़े समझौते! रक्षा, यूरेनियम, गगनयान और व्यापार पर ऐतिहासिक फैसले, क्या बदल जाएगी इंडो-पैसिफिक की ताकत?
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ हुए ट्रेड डील सहित कई मुद्दों पर बात की है। पीएम मोदी ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत के मजबूत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, सर्विस सेक्टर और एमएसएमई सेक्टर ने हमें 38 देशों के साथ अपनी शर्तों पर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करने में सक्षम बनाया।
पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता, राजनीतिक पूर्वानुमान क्षमता ने भारत में निवेशकों का भरोसा बहाल किया। हमारे मुक्त व्यापार समझौते का उद्देश्य टेक्सटाइल, लेदर, केमिकल, हैंडीक्राफ्ट्स, ज्वेलरी और अन्य क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करना है।
विकसित राष्ट्र बनने की चाहत दिखाता है बजट
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का बजट भारत के विकसित राष्ट्र बनने की चाहत को दर्शाता है। बजट मजबूरी में पैदा हुआ अभी नहीं तो कभी नहीं वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा हम तैयार हैं वाला पल है। पीएम मोदी ने कहा कि देश के रक्षा बलों की सहायता करने और उन्हें मजबूत करने के लिए सरकार को जो भी करना होगा वो करेगी। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मौजूदा हालात के हिसाब से रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाए।
यूपीए सरकार पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आत्मविश्वास के साथ बातचीत करने की स्थिति में नहीं छोड़ा। यूपीए सरकार के दौरान बातचीत शुरू होती थी और फिर टूट जाती थी, लेकिन लंबी बातचीत के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाता था। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय आर्थिक प्रबंधन ठीक नहीं था। इस वजह से भारत भरोसे की स्थिति में बातचीत नहीं कर पाया।



