👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?
- उद्धव की शिवसेना में टूट की खबरों पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- परिसीमन बिल पास नहीं करवा पाने का बदला ले रहे गृह मंत्री
- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, भारत की कूटनीतिक कोशिशों पर उठाए सवाल
- मताधिकार पर सियासी संग्राम: जयराम रमेश ने उठाई मौलिक अधिकार बनाने की मांग, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक इटंरव्यू में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अपने विचार रखे हैं। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का इंटरव्यू कोई असली इंटरव्यू नहीं था, बल्कि यह बड़ी सावधानी से लिखा हुआ और पूर्व निर्धारित पीआर एक्सरसाइज है। मौजूदा परिस्थितिओं में प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बात को जानते हैं कि इस साल का केंद्रीय बजट पूरी तरह से निराश करने वाला रहा है और इससे सरकार की नीतियों में थकान के सभी लक्षण साफ दिखाई देते हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते दबाव और हमले के बीच प्रधानमंत्री अब हेडलाइन मैनेजमेंट की रणनीति अपना रहे हैं। वे देश के लाखों–लाख किसानों और अन्य वर्गों के लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस समझौते में सरकार ने देश के लोगों के हितों से समझौता किया है। जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय बजट को बाजारों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और निवेशकों पर भी इसका कोई खास सकारात्मक असर देखने को नहीं मिला है। इसी कारण से बजट पेश होने के करीब दो हफ्ते और संसद में विपक्ष की ओर से इसकी कड़ी आलोचना के कुछ दिनों के बाद प्रधानमंत्री को इस संबंध में इंटरव्यू देना पड़ा।



