महाशिवरात्रि में महाकाल मंदिर की व्यवस्था के लिए रात भर जगे अधिकारी, शाम तक चार लाख से ज्यादा की भीड़ के बाद भी आधे घंटे में हुए दर्शन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में पूरे देश से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस बार प्रशासन ने हर आम श्रद्धालु को आधे घंटे में दर्शन कराने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए सभी अधिकारी रात भर जगे रहे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे और वरिष्ठ अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग करते रहे।

मंदिर के पट रात 2:30 बजे विधिवत खोले गए। भस्मारती के बाद आम श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ। रविवार का दिन होने से भीड़ में लगातार इजाफा होता रहा जो देर रात तक और बढ़ गया। दोपहर 2 बजे तक 2.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे और शाम तक यह संख्या चार लाख के पार पहुंच गया। प्रशासन ने व्यवस्था इस तरह से जमाई थी कि एक श्रद्धालु को बाबा के दरबार तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट लगे।

वरिष्ठ अधिकारी लेते रहे व्यवस्थाओं का जायजा

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारी रात भर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। एडीजी राकेश गुप्ता, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, उज्जैन निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, उपायुक्त संतोष टैगोर ने बारीकी से हर व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वे लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। कई अधिकारी तो महाकाल परिसर में ही रात भर रुके रहे।

हर व्यवस्था पर रखी पैनी नजर

अधिकारियों ने हर व्यवस्था पर पैनी नजर रखी। दर्शन मार्ग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पार्किंग, जूता स्टैंड, पेयजल व्यवस्था ,लड्डू प्रसाद, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग लगातार चलती रही। मंदिर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, टेंट एवं मैटिंग, चिकित्सा हेल्पडेस्क एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

आठ लेयर की जिगजैग व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए कर्कराज पार्किंग में वाहन व्यवस्था की गई, जहां से उन्हें चारधाम तक 1.5 से 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। चारधाम क्षेत्र में आठ लेयर का जिगजैग मार्ग बनाया गया। श्रद्धालु औसतन 30 मिनट की समयावधि में चार धाम पार्किंग एवं हरसिद्धि पाल मार्ग से प्रवेश करते हुए दर्शन करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।