जम्मू-कश्मीर में दो और संगठनों ने हुर्रियत से नाता तोड़ा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर में दो और संगठनों ने खुद को हुर्रियत से अलग करने की घोषणा की है। शाह ने इसे “कश्मीर घाटी से एक और बड़ी खुशखबरी” बताया।
गृह मंत्री का बयान
अमित शाह ने अपने पोस्ट में लिखा हुर्रियत से जुड़े दो और समूहों, जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकलाल और जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकामत, ने अलगाववाद छोड़ दिया है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा निर्मित नए भारत पर अपना विश्वास जताया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार के तहत अलगाववाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और पूरे कश्मीर में एकता की जीत की गूंज सुनाई दे रही है।
पहले भी दिया था बयान
इससे पहले, 25 मार्च को भी गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया था कि कश्मीर में अलगाववाद अब इतिहास बन चुका है। उन्होंने लिखा था मोदी सरकार की लोगों को एकजुट करने वाली नीतियों ने अलगाववाद को जम्मू-कश्मीर से बाहर फ़ेंक दिया है।”
गृह मंत्री ने यह भी बताया था कि हुर्रियत से जुड़े दो संगठनों ने अलगाववाद से पूरी तरह अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा यह भारत को मज़बूती देगा। मैं ऐसे सभी समूहों से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और अलगाववाद को बाहर कर दें।”
अमित शाह के इन बयानों को कश्मीर में शांति और एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- अमित शाह को चुनौती देना पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी पर दर्ज हुआ मामला
- भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले गृह मंत्री अमित शाह-बंगाल के लोगों ने घुसपैठियों और उनके हितैषियों को सबक सिखाया
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें


