👉 यह भी पढ़ें:
- Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के तड़के के साथ कई दिग्गज एक्टर आए नजर
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- आखिर हिन्दी फिल्म वाले भूतों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग ऊंचा क्यों नहीं उठा पाए, फिर वही जूना भूत, पुराना बंगला
- हंसी और डर का डबल धमाका : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के पेड प्रीव्यू ने एक्साइटमेंट बढ़ाया
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- गोलमाल 5 में नजर आएंगे अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फैंस को दी खुशखबरी, अजय देवगन ने भी शेयर किया वीडियो
0:00 left
मुंबई। अक्षय कुमार की नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर पर अपना जलवा दिखा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केसरी 2 के पहले दिन के शो के लिए ही देश भर में 24 हजार 496 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है। बिना ब्लॉक सीटों के इस फिल्म ने 81.59 लाख का की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों के साथ यह आंकड़ा 1.85 करोड़ पहुंच चुका है।
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा इतिहास के एक भूले हुए अध्याय को सामने लाती है और सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी बताती है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है धर्मा प्रोडक्शंस के तहत करण जौहर द्वारा निर्मित, केसरी चैप्टर 2 साल 2019 में आई केसरी की सीक्वल है। केसरी 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को उजागर करती है। केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के लिए बुधवार को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। देशभर में फिल्म की औसत टिकट की कीमत 250 रुपये से कम है। सैकनिल्क के मुताबिक दिल्ली–एनसीआर प्री–सेल्स में सबसे आगे है, जिसने 23.39 लाख ब्लॉक सीटों के साथ लगभग 41.5 लाख की कमाई की। मुंबई दूसरे नंबर पर हैं यहां 14.43 लाख ब्ल़ॉक सीटों के साथ 29.31 लाख की कमाई हुई है। यह फिल्म 18 अप्रैल यानी कल शुक्रवार को रिलीज हो रही है। कल ग्रुड फ्राइडे की छुट्टी है। ऐसे में मेकर्स को कल अच्छी कमाई की उम्मीद है।



