कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-56 इंच का सीना अब छोटा हो गया

Date:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि जब पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई और इस पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, तब प्रधानमंत्री उसमें शामिल नहीं हुए।उनका 56 इंच का सीना अब छोटा हो गया है।

जयपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि जब देश की शान पर हमला हुआ, तब पीएम बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। सभी दलों के नेता बैठक में आए, लेकिन प्रधानमंत्री नहीं आए। क्या बिहार दूर था? उन्हें आना चाहिए था और योजना के बारे में बताना चाहिए था कि उन्हें हमसे किस तरह की मदद चाहिए। खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं। उनका 56 इंच का सीना अब छोटा हो गया है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने तय किया है कि इस मामले में वे सरकार का समर्थन करेंगे क्योंकि देश सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि देश पहले आता है, फिर पार्टी और धर्म।

झूठे मुकदमे लगाकर लोकतंत्र को कर रहे कमजोर

खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये देश बांटने की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस देश जोड़ने की बात करती है। इस देश में संविधान सबसे बड़ा है और हमारा लोकतंत्र संविधान के अनुसार चलता है। सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर भी खड़गे ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस आगे बढ़ती है, ये लोग उसे दबाने की कोशिश करते हैं। हम दबने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन झूठे मुकदमे चलाकर वे लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकते।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।