👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, रिजिजू ने भी विपक्ष को घेरा
- Shahzad Poonawala : भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, एक्स के बायो में चेंज से उड़ी अटकलें
- Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा छात्र
- सावन सोनकर के बहाने दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा इशारा, संदेश साफ है-70 पार वाले संभल जाएं
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
0:00 left
जबलपुर। अभी कर्नल सौफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का एक बयान सामने आ गया है। देवड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है। इतना कहकर देवड़ा ने पीएम मोदी के लिए जोरदार तालियां भी बजवाई।
डिप्टी सीएम देवड़ा जबलपुर के घंटाघर स्थित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मंच से वे पहलगाम हमले को लेकर सेना के चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि मन में बहुत क्रोध था। जो दृश्य उन्होंने देखा कि जो पर्यटक के रूप में गए थे, घूमने गए थे और वहां चुन–चुनकर के धर्म पूछ–पूछकर के और महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके उनके सामने गोली मारी। बच्चों के सामने गोली मारी। उस दिन से दिमाग में बहुत तनाव था, पूरे देश के लोगों के दिमाग में। जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा और जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन आतंकवादियों ने किया और आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे।
कांग्रेस ने साधा निशाना
देवड़ा के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है। माफ़ी से काम नहीं चलेगा इस आदमी को तो आपको बर्खास्त करना ही पड़ेगा मोदी जी – घटिया, बेहद घटिया घिनौनी सोच है यह। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि आप क्या कह रहे हैं देवड़ा जी। मोदी जी और देश की जनता हमारी वीर सेना के प्रति समर्पित और नतमस्तक है। आप लोग देश की और सुरक्षा एजेंसीज का मनोबल क्यो गिरा रहे हैं। हमारा भारत सुरक्षित है मात्र देश की सेना के हौसले से। हम अपनी संस्थाओं को कमजोर करने में क्यों लगे हैं उप मुख्यमंत्री जी।



