राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-भारत की चुनाव प्रणाली मर चुकी है, लोकसभा चुनाव में धांधली के लगाए आरोप

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। नई दिल्ली में कांग्रेस के वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव 2025 में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की चुनाव प्रणाली पहले ही मर चुकी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी धांधली हुई। इससे भाजपा को बेहद मामूली बहुमत दिलाया गया।

कांग्रेस पेश करेगी धांधली के सबूत

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में वह सबूत पेश करेगी जिससे यह साबित हो जाएगा कि लोकसभा चुनाव को कैसे और किस तरह से प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि हम आपको आने वाले कुछ दिनों में दिखाएंगे कि लोकसभा चुनाव में कैसे धांधली की जा सकती है और की भी गई। राहुल ने आगे कहा कि सच यह है कि अगर 15 सीटों पर धांधली होती, तो आज नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को निष्प्रभावी बताते हुए कहा कि भारत में चुनाव प्रणाली अब खत्म हो चुकी है।

अरुण जेटली ने दी थी धमकी

राहुल गांधी ने कहा कि जब वे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब अरुण जेटली को उन्हें धमकाने के लिए भेजा गया था। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम सरकार का विरोध और कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखोगे, तो हमें तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस पर राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि शायद आपको नहीं पता कि आप किससे बात कर रहे हैं।

राहुल ने एटम बम की कही थी बात

राहुल गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक एटम बम जैसा सबूत हासिल किया है। इससे यह साबित होता है कि वोटर लिस्ट बड़े पैमाने पर गड़बड़ की गई है। उन्होंने कहा कि हमने गहराई से जांच की क्योंकि चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था। जो हमें मिला, वह एक एटम बम है। जब यह फटेगा, तब आपको भारत में चुनाव आयोग नजर नहीं आएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Kharge ने पीएम मोदी को बताया था आतंकवादी नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चुनाव आयोग से शिकायत की है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मिला। Kharge के बयान पर दर्ज की शिकायत -प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित रूप से दिए गए बयान को लेकर आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। -भाजपा नेताओं ने इसे गंभीर और निंदनीय मामला बताते हुए निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की। Kharge ने पूरे देश का अपमान किया है -मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंचा। -रिजिजू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है। -प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। Kharge की सीतारमण ने भी की निंदा -केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति ने बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। -सीतारमण ने कहा कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया, जहां प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा गया। ऐसी भाषा का इस्तेमाल कांग्रेस का पैटर्न है -निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक पैटर्न बन चुका है। -सीतारमण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार इस तरह की भाषा का प्रयोग करती है और उसके व्यवहार में कोई बदलाव या सुधार नहीं आया है।