एनडीए संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी-नेहरू ने देश को दो बार बांटा, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन का हुआ स्वागत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। संसद परिसर में आज एनडीए सांसदों की बैठक हुई। इसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का स्वागत और सम्मान किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर सिंधु जल संधि का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान को दे दिया गया।

पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि बिना कैबिनेट के अप्रूवल और संसद को बताए जवाहर लाल नेहरू ने 86 करोड़ रुपए पाकिस्तान को दे दिए। पीएम ने कहा कि नेहरू ने एक बार देश का बंटवारा किया और दोबारा भी बंटवारा किया। दूसरे बंटवारे में उन्होंने सिंधु जल समझौते के तहत 80 फीसदी जल पाकिस्तान को दे दिया। नेहरू ने अपने सचिव के माध्यम से अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए कहा था कि कोई फायदा नहीं हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि ये समझौता किसान विरोधी था। पीएम मोदी ने राधाकृष्णन का परिचय सांसदों से कराते हुए कहा कि ये ओबीसी समाज से जमीनी नेता हैं और काफी सहज हैं। ये राजनीति में खेल नहीं करते हैं।

सभी दल करें राधाकृष्णनन का समर्थन

बैठक के बाद मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपील की है कि एनडीए उम्मीदवार को सभी दल मिलकर सर्वसम्मति से समर्थन करें। सभी ने माना कि सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए बहुत अच्छा नाम हैं। जीवन में कोई विवाद नहीं है और बहुत सरल व्यक्ति हैं। विपक्ष के साथियों को भी उन्होंने विशेष अपील की है, सभी सर्वसम्मति से समर्थन करें।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महू-खंडवा रेल ट्रैक पर 1.34 लाख पेड़ काटने का काम अक्टूबर से शुरू

महू-खंडवा रेल ट्रैक पर 1.34 लाख पेड़ काटने का काम अक्टूबर से शुरू होगा। यह कटाई 20 चरणों में वन विभाग की निगरानी में होगी।

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा- वोट बैंक नहीं, समाज सुधार पर दें ध्यान

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वोट बैंक की राजनीति के बजाय समाज सुधार पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने महात्मा गांधी के सामाजिक सुधार कार्यों का उदाहरण दिया।

खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान भाजपा नेता के दो बेटे खदान में डूबे, रेस्क्यू जारी

खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान भाजपा नेता के दो बेटे खदान में डूबे। रेस्क्यू टीमों ने अभियान शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने तीन किशोरों को बचाया।

मणिपुर का अधिकांश क्षेत्र छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित, चार नागा ग्रामीण मारे गए

मणिपुर का अधिकांश क्षेत्र छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। कामजोंग जिले में चार नागा ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर चर्चा, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर चर्चा ने बिहार में राजनीति गरमाई। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग की।

मंडला में लोकायुक्त ने CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

मंडला में लोकायुक्त ने सीएमओ गजानन नाफड़े को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश है।

BMC ने अजय देवगन के जुहू बंगले को किया सील, काम रोकने का आदेश

BMC ने अजय देवगन के जुहू बंगले को लेकर स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया है। बंगले में व्यावसायिक गतिविधि को बिना अनुमति शुरू करने पर कार्रवाई हुई है।

एशियन गेम्स 2026: कमलजीत-सुरुचि जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता

एशियन गेम्स 2026 में कमलजीत-सुरुचि जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

हरियाणा बैंक घोटाले में छह IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप, CBI की चार्जशीट में खुलासा

हरियाणा बैंक घोटाले में छह IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। सीबीआई ने अपनी तीसरी चार्जशीट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया है।

21 साल बाद एमपी की सड़कों पर ‘सरकारी बस’, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम यादव ने बदला ‘इतिहास’

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा का शुभारंभ हुआ। 7 शहरों में 351 बसें चलेंगी, जिनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।