पेट्रोलियम मंत्री ने संसद में दिया बयान-देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं, शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन पर होगी बुकिंग

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। मिडिस ईस्ट युद्ध के कारण पूरे देश में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। गुरुवार को इस मुद्दे पर संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त एलपीजी गैस सिंलेंडर हैं किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

मंत्री पुरी ने कहा कि ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद तो शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों बाद दूसरे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग होगी। पुरी ने बताया कि भारत की क्रूड सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है और वॉल्यूम होर्मुज से मिलने वाले वॉल्यूम से ज्यादा है। संकट से पहले, भारत का लगभग 45 फीसदी क्रूड स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आयात होता था। प्रधानमंत्री की शानदार कूटनीतिक पहुंच और साख की वजह से भारत ने उतना क्रूड वॉल्यूम हासिल किया है जितना उसी समय में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मिल सकता था।

एलपीजी उत्पान में 28 फीसदी बढ़ोतरी

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पिछले पांच दिनों में रिफाइनरी के निर्देशों के तहत एलपीजी उत्पादन में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और आगे की खरीद चल रही है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी हो। घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में एलपीजी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि यह अफवाह फैलाने या झूठी बातें करने का समय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।