बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, एक महिला से रेप के बाद अब एक और हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। अभी एक विधवा महिला के साथ बलात्कार की खबरें चल रही थीं कि एक और हिंदू युवक की हत्या की खबर आ गई। बताया जा रहा है कि जेस्सोर के मनीरामपुर में एक हिंदू युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार शाम करीब 5:45 बजे उपजिला के यूनियन नंबर 17 के कपालिया बाजार इलाके में हुई। मृतक की पहचान केशबपुर उपजिला के अरुआ गांव के रहने वाले और तुषारकांति बैरागी के बेटे राणा प्रताप (45) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार जब राणा प्रताप बाजार में मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें कई गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद इलाके में डर और अफरातफरी का माहौल है। मनीरामपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए ऑफिसरइनचार्ज राजीउल्लाह खान ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

चार हिंदुओं की पहले ही हो चुकी है हत्या

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बांग्लादेश में दीपू दास, अमृत मंडल, बजेंद्र विस्वास और खोकोन दास नामक हिंदुओं की हत्या हुई है। दीपू दास की हत्या कथित ईशनिंदा के आरोप में की गई, जबकि कारोबारी खोकोन दास पर हमले के बाद भीड़ ने उन्हें पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। कई दिनों के इलाज के बाद खोकोन की मौत हुई थी।

विधवा हिंदू महिला के साथ दरिंदगी

बांग्लादेश में एक हिंदू विधवा महिला के साथ हैवानियत हुई। पुलिस शिकायत के अनुसार दरिंदगी की शिकार हुई महिला की उम्र 40 साल है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बच्चे के साथ बांग्लादेश के झेनैदाह जिले में रहती है। महिला ने कालिगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके अनुसार पीड़िता ने ढाई साल पहले नादिपारा में जिस युवक से 20 लाख रुपए में 3 डिसिमल जमीन और एक दो मंजिला मकान खरीदा था, उसी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दरिंदगी की। शिकायत में कहा गया है कि शाहिन और उसके साथी ने घर में घुसकर महिला के साथ रेप किया। बाद में महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काट दिए। फिर आरोपियों ने महिला का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला के बेहोश होने पर स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।