ब्रिक्स समिट में बोले पीएम मोदी-आतंकवाद और टेरर फंडिग के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस में आयोजित ब्रिक्स समिट में अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हमें आतंकवाद और टेरर फंडिंग के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा। युवाओं को कट्टरपंथ की ओर जाने से रोकना होगा। पीएम ने कहा कि भारत युद्ध नहीं संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है।

रूस के कजान शहर में आयोजित ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर दोहरे रवैये की कोई जगह नहीं है। ब्रिक्स देशों को साथ आकर इससे लड़ना होगा। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास की जंग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा-हम युद्ध नहीं, डायलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थन करते हैं। जिस तरह हमने मिलकर कोविड जैसी चुनौती को परास्त किया, उसी तरह हम भावी पीढ़ी के सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भविष्य के लिए नए अवसर पैदा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमें विश्व को यह संदेश देना चाहिए कि ब्रिक्स विभाजनकारी नहीं, जनहितकारी समूह है।

आतंकवाद पर दोहरे मापदंड का स्थान नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और टेरर फाइनेंसिंग से निपटने के लिए हम सभी को एक मत हो कर दृढ़ता से सहयोग देना होगा। ऐसे गंभीर विषय पर दोहरे मापदंड के लिए कोई स्थान नहीं है। हमारे देशों के युवाओं में कट्‌टरता को रोकने के लिए हमें सक्रिय रूप से कदम उठाने चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन के पेंडिंग मुद्दे पर हमें मिलकर काम करना होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 10 दिन में 9 हजार से ज्यादा वाहनों की बुकिंग, त्योहारी रौनक

इंदौर में त्योहारी सीजन के दौरान 9,500 से अधिक वाहनों की बुकिंग दर्ज हुई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में खास रौनक देखी गई है।

दीपावली से पहले 1 नवंबर को 22 घंटे का शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र, करें खरीदारी

1 नवंबर 2026 को दीपावली से पहले 22 घंटे तक शुभ रवि-पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दौरान सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है।

रामपुर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह को ED ने रिहा होते ही किया गिरफ्तार, समर्थकों का हंगामा

रामपुर में आजम खान को ED ने जेल से रिहाई के बाद गिरफ्तार किया। उनके बेटे अब्दुल्लाह को रिहा कर दिया गया। समर्थकों ने हंगामा किया।

भाजपा का विपक्ष पर तंज: राहुल गांधी को बनाए रखें जीवनभर ‘मॉक प्रधानमंत्री’

भाजपा ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को जीवनभर मॉक प्रधानमंत्री बनाकर रखा जाए। विपक्ष के जन महाभियोग पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया।

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर किया वार, कहा- विरोध नहीं अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह केवल विरोध नहीं बल्कि अवरोध पक्ष बन गया है। उन्होंने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बिहार में जीते दोनों निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने BJP का समर्थन किया

बिहार में निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा का समर्थन किया। इससे विधान परिषद में भाजपा और NDA की ताकत बढ़ी है।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में मां ने छह साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से लगा दी छलांग, दोनों की मौत

पिंपरी-चिंचवड़ में मां-बेटे की 18वीं मंजिल से गिरने से मौत की घटना ने इलाके को हिला दिया है। पुलिस जांच में गैलरी से जूते मिले हैं।

कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी रामलीला मैदान की रैली, कल होगा विपक्ष का बड़ा इम्तिहान

कांग्रेस के लिए रामलीला मैदान रैली प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष की बड़ी महारैली होगी।

दिल्ली में खड़गे के घर पर जुटा INDIA गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग

दिल्ली में INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विरोध का कारण SIR प्रक्रिया है।

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से गुपचुप की शादी, खुद किया ऐलान

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से शादी की घोषणा की। 30 अक्टूबर 2026 को गुपचुप शादी की गई।