लाहौर में धमाके जैसी आवाजों से हड़कंप, वाल्टन एयरपोर्ट के पास कई विस्फोट की खबरें
पाकिस्तान के लाहौर में आज सुबह वाल्टन हवाई अड्डे के पास धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं, हालांकि अभी तक किसी भी विस्फोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
पुलिस और पाकिस्तानी जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर धमाके की वजह जानने में जुटी हुई हैं। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं, जिनमें कई आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारत की इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देने की बात कही है। हालांकि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा है कि अगर भारत पीछे हटता है तो पाकिस्तान भी संघर्ष से पीछे हटने को तैयार है। इस बयान से यह संकेत मिलते हैं कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता और तनाव को टालने की कोशिश कर रहा है।
भारत सरकार और सुरक्षाबल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



