0:00
0:00 left
रूस के एक और इलाके में इमरजेंसी घोषित
रूस के बेलोगोरोद के गवर्नर ने इलाक़े में आपातकाल लगाने की घोषणा की है. बीते 10 दिनों के अंदर बेलगोरोद इमरजेंसी लगाने वाला रूस का दूसरा क्षेत्र है.छह अगस्त को यूक्रेन ने रूस के इलाक़ों पर अचानक हमले तेज़ कर दिए थे और उसने दावा किया है कि वह रूस की सीमा में कुर्स्क इलाक़े के 1000 वर्ग किलोमीटर अंदर घुस चुका है.

यूक्रेन की कार्रवाई जारी रहने के मद्देनज़र बेलगोरोद के गवर्नर ने इमरजेंसी का एलान किया है.इस बीच यूक्रेन की वायुसेना ने कहा है कि उसने रात भर में रूस की ओर से दागे गए 23 में से 17 ड्रोन मार गिराए हैं. यूक्रेन ने कहा है कि रूसी सेना ने दो गाइडेड मिसाइलें भी छोड़ी थीं.यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, ये ड्रोन कीएव, खारकिव, चरकैसी, सहित अन्य इलाके में गिराए गए हैं.इन ड्रोन्स से कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं लेकिन इससे अधिक नुक़सान की कोई जानकारी नहीं है.बेलगोरोद के गवर्नर ने कहा है कि यूक्रेन की ओर से रोज़ाना हो रही बमबारी के कारण घर बर्बाद हो रहे हैं और आम लोगों की जान जा रही है.यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के 74 कस्बों और गांवों पर कब्ज़ा कर लिया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई में 224 यात्रियों की जान बाल-बाल बची, लैंडिंग से पहले इंजन में आई खराबी
- NEET UG 2026 Result Out: री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, 715 अंक के साथ आर्यन गुप्ता और पंशुल गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला
- आपातकाल के 51 वर्ष: लोकतंत्र की उस काली रात की याद, जिसे भारत कभी भूल नहीं सकता
- हवा में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप! 170 यात्रियों से भरी Air Arabia Flight की इमरजेंसी लैंडिंग



