ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने युद्धविराम के प्रयासों के लिए पाकिस्तान के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को विशेष धन्यवाद दिया।
अब्बास अराग़ची ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भाईचारे की अपील, अमेरिका का 15 सूत्रीय प्रस्ताव और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की 10 सूत्रीय योजना को बातचीत के आधार के रूप में स्वीकार करना—इन सभी ने मिलकर युद्धविराम की दिशा में रास्ता बनाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- US-Iran War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, अमेरिका के 90 हमले, ईरान का पलटवार… क्या फिर मध्य पूर्व में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
उन्होंने आगे घोषणा करते हुए कहा कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के निर्णय के अनुसार, यदि ईरान पर हमले बंद किए जाते हैं, तो उसकी सेना भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देगी। साथ ही, दो सप्ताह की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना के समन्वय और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए संभव होगी।
इससे पहले शहबाज शरीफ ने भी युद्धविराम के लिए अमेरिका और ईरान का धन्यवाद करते हुए बताया था कि दोनों देशों के प्रतिनिधियों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है, जहां आगे की रणनीति और अंतिम समझौते पर चर्चा होगी।



