मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो सप्ताह के युद्ध विराम के ऐलान के बाद बुधवार 8 मार्च को शेयर बाजार में तूफानी तेजी नजर आई। सेंसेक्स करीब 2600 अंकों की जबरदस्त छलांग के साथ खुला, वहीं निफ्टी भी 700 से ज्यादा प्वाइंट उछल गया।
बुधवार की सुबह जैसे ही बाजार खुला निवेशकों में खरीदारी की होड़ मच गई। बीएसई सेंसेक्स 2,696 अंकों की भारी बढ़त के साथ 77,312 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 767 अंकों की तेजी दिखाते हुए 23,890 के पार पहुंच गया। तेल सस्ता होने की खबर से इंडिगो के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। इसके अलावा, एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइजेज जैसे शेयर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसके विपरित ओएनजी और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान में दिखे। शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3-3.5 परसेंट, श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 5 परसेंट की तेजी दिख रही है। इसके अलावा, एलएंडटी और इंडिगो के शेयर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 3.53 परसेंट की तेजी के साथ हिंडाल्को इंडस्ट्रीज भी टॉप पर बना हुआ था। इसी तरह से विप्रो, टेक महिंद्रा, आईटीसी के शेयरों में भी क्रमश: 1.83 परसेंट, 0.79 परसेंट और 0.73 परसेंट की तेजी दिख रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



