0:00
0:00 left
नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का लाभ देने वाली है। अक्टूबर महीने में पीएम नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत करने वाले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय अगले महीने दो बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें से एक है टीकाकरण सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटल करना और दूसरा 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देना। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस संबंध में फैसला लिया था।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मंत्रालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा आयुष्मान योजना की जानकारी दी थी। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए एक पोर्टल की बात कही थी। इसकी तैयारी हो चुकी है। नड्डा ने कहा है कि देश में टीकाकरण सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटल किया जा रहा है। यह पोर्टल गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ जन्म से लेकर 17 वर्ष की आयु तक के बच्चों के टीकाकरण और दवाओं का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए बनाया गया है। इन सभी को ट्रैक करने के लिए पोर्टल बनाया गया है, यह 11 क्षेत्रीय भाषाओं में काम करेगा। इसमें एक एसएमएस अलर्ट सिस्टम भी होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए



