0:00
0:00 left
जम्मू। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को जम्मू में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। भारत-पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह झूठ है कि कांग्रेस पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहती है। वे मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तो बिरयानी खाने नहीं गए थे। हम तो पाकिस्तान को गले लगाने नहीं गए थे। गले आपने लगाया और दोष हमे दे रहे हैं। मोहब्बत हमारे साथ और शादी पाकिस्तान के साथ है उनकी।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस भाजपा और संघ की जहरीली मानसिकता से नहीं डरेगी और राहुल गांधी को दी गई धमकियों के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ नफरत की माहौल तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के नेता, जिनमें विधायक और सांसद भी शामिल हैं, वे हमारे नेताओं की जुबान काटने की बात करते हैं। राहुल गांधी पर सच बोलने के लिए हमला किया जाता है। उनकी दादी इंदिरा गांधी के खिलाफ भी ऐसा ही किया गया था।
पीएम मोदी ही दे रहे बढ़ावा
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस के ऐसे भड़काऊ भाषणों को नजरअंदाज कर देते हैं। वह इन नेताओं पर लगाम लगाने में विफल रहे हैं। राहुल गांधी को आतंकवादी करार दिया जा रहा है। पीएम मोदी ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करके और बढ़ावा दे रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’



