पाकिस्तान। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुधवार को भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कई फैसले लिए हैं। इसके तहत शिमला समझौता स्थगित करने, एयर स्पेस और वाघा बॉर्डर बंद करने के साथ ही कई अन्य फैसले लिए गए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने की कोशिश की, तो इसे एक्ट ऑफ वॉर यानी जंग की तरह माना जाएगा। पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी तरह के कारोबार को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही भारतीय उड़ानों के लिए पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भी रोक दिया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान के एयरस्पेस से भारतीय विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इस बैठक में पाकिस्तान के तीनों सेनाध्यक्ष, सभी प्रमुख मंत्री, सिविल और सैन्य के टॉप अधिकारी मौजूद थे। पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के फैसले को खारिज किया और कहा कि यह 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए जीवन रेखा है। पाकिस्तान ने भारत पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
बैठक में ये फैसले हुए-
-पाकिस्तान ने भी भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौते तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
-पाकिस्तान ने शिमला समझौता भी रोका।
-पाकिस्तान ने अपना वाघा बॉर्डर भी बंद किया.
-पाकिस्तान अपना एयरस्पेस बंद किया।
-पाकिस्तान ने अपने देश में मौजूद सभी भारतीयों को 30 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश जारी किया।


