पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल भारत में नहीं होगी रिलीज, पहलगाम अटैक के बाद सरकार का फैसला

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाक एक्टर फवाद खान की आने वाली फिल्म अबीर गुलाल का पूरे देश में विरोध हो रहा था। सूत्रों के अनुसार अब सरकार ने इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान अभिनीत फिल्मअबीर गुलालको भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। बताया जाता है कि कई सिनेमा हॉल फिल्म को रिलीज करने करने के लिए तैयार नहीं थे और कई मनोरंजन संगठनों ने इसके बहिष्कार की मांग की थी।

अबीर गुलाल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें फवाद खान लीड रोल में हैं.फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा विदेशों में हुआ है। आरती एस बागड़ी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी अबीर गुलाल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में फवाद खान के साथ वाणी कपूर भी हैं। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लिए जाने के लिए फिल्म निर्माताओं की कड़ी आलोचना हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है। पार्टी काफी पहले से पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने का विरोध करती है। पार्टी ने सिनेमा मालिकों को चेतावनी भी दी है। वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने साफ कर दिया कि वो अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। पुलवामा हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लग गया था, जिसके बाद सालों तक किसी भी पाक एक्टर को भारत की फिल्म में काम नहीं मिला।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।