मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर से निकाले जाने से बौखलाई बांग्लादेश सरकार, आईपीएल के प्रसारण पर लगाया बैन

Date:

ढाका। बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर की टीम से मुस्ताफिजुर रहमान को निकाले जाने से बांग्लादेश की सरकार बौखला गई है। बांग्लादेश सरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीए) के सभी मैचों के प्रसारण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद केकेआर ने रहमान को बाहर कर दिया। अब बांग्लादेस सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है। बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस विषय के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंटजो 26 मार्च 2026 से आयोजित होने वाला है, के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने संबंधी एक निर्देश जारी किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के पीछे कोई भी कारण नहीं दिया गया है। इस निर्णय से बांग्लादेश की जनता आहत और दुखी है। इन परिस्थितियों में अगले आदेश तक निर्देशानुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण/टेलीकास्ट को रोकने का निर्देश दिया जाता है।

मुस्ताफिजुर विवाद का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी दिखने लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले उसके मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए। बीसीबी का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर भरोसा नहीं रहा। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वह फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।