बांग्लादेश में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला नेता मामूनुल हक चुनाव हारा, पीएम मोदी के दौरे के समय भी भड़काई थी हिंसा

Date:

ढाका। बांग्लादेश के आम चुनाव में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला मौलाना मामूनुल हक चुनाव हार गया है। वह ढाका 13 से बांग्लादेश खिलाफत मजलिस का उम्मीदवार था, लेकिन इस सीट से तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार बॉबी हजाज जीत गए हैं।

उल्लेखनयी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च 2021 को बांग्लादेश की आजादी की वर्षगांठ के मौके पर जब बांग्लादेश गए थे, तब कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन हिफाजतइस्लाम ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किए थे। झड़पों में कई लोगों की मौत हो गई। इस मामले में संगठन के संयुक्त महासचिव मामूनुल हक को लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामूनुल हक को शेख हसीना के कार्यकाल में हिंसा भड़काने समेत कई आरोपों में पकड़ा गया थ। उस समय सरकार ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। पिछले महीने अंतरिम सरकार ने मामूनुल हक और कुछ अन्य कट्टरपंथी नेताओं को रिहा कर दिया था। मामूनुल हक अपने भड़काऊ भाषणों और कट्टर सोच के चलते हमेशा चर्चा में रहता है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लोकसभा स्पीकर से मिले टीएमसी के बागी सांसद, त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय की चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। टीएमसी के बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स  पार्टी में विलय की बात कही है।