नई दिल्ली। पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सभी पार्टी ने इस आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि वे सरकार के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने माना कि सरकार से चूक हुई है। उन्होंने कहा कि ये घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई इसके बारे में बैठक में बताया गया। हमारे ऑफिशियल की तरफ से बताया गया घटना कैसै हुई।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा क जहां ये घटना घटी वो मेन रोड पर नहीं है. सभी पार्टी को बताया गया कि सबकुछ सही होते हुए भी एक चूक हुई है और इससे सभी दुखी हैं। हम पता लगाएंगे कि कहां चूक हुई। आगे ऐसी घटनाएं न हो उनके लिए प्रबंधन किया गया है। सभी पार्टी के नेताओं ने एक आवाज में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठागी हम उसमें साथ हैं। कुछ मुद्दे भी सामने आये, जिसपर सफाई दी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई इंडियंस ने बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड, गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा का स्कोर जीटी के पूरे स्कोर से ज्यादा
- महिला आरक्षण बिल को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरी भाजपा, सीएम यादव ने कहा-कभी नहीं भूलेगी नारी अपना अपमान
- डेली कॉलेज में भाजपा के आयोजन पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने डीसी बोर्ड को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, भाजपा नगर अध्यक्ष की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पिछले कई सालों से कश्मीर में लोग शांति से अपना व्यापार कर रहे थे, टूरिस्ट आ रहे थे, गतिविधियां चल रही थी और सब बहुत अच्छा हो रहा था। सभी राजनैतिक दलों ने अपने–अपने विचारों को रखा और एक बात सामने आई कि देश को एकजुट होकर और एक आवाज में बोलना चाहिए। सभी पार्टियों ने कहा है कि वे सरकार के साथ हैं।
हमले में मारे गए लोगों के लिए रखा मौन
सर्वदलीय बैठक शुरू होने पर पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के सम्मान में कुछ देर का मौन रखा गया। सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिरेजू मौजूद थे। बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित थे। सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने बताया कि हर एक्शन पर सरकार को पूरा सपोर्ट है।
राहुल बोले-सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन
बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कोई भी कार्रवाई करे, विपक्ष उसके साथ है। राहुल ने कहा कि जो भी हुआ है उसको लेकर सभी लोगों ने निंदा की है और विपक्ष ने सरकार को पूरा सपोर्ट किया है। कोई भी एक्शन लेने के लिए। सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। हमने कहा कि जम्मू–कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।


