गुटेरेस का जी20 को संदेश: “अब लीडरशिप दिखाने का समय—दुनिया को शांतिपूर्ण रास्ते पर ले जाएं”

Date:

गुटेरेस का जी20 को संदेश: “अब लीडरशिप दिखाने का समय—दुनिया को शांतिपूर्ण रास्ते पर ले जाएं”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि जी20 देशों में दुनिया की समस्याओं को कम करने और उसे अधिक शांतिपूर्ण दिशा देने की क्षमता है। जोहान्सबर्ग पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जी20 देशों से अपील की कि वे अपनी ताकत का उपयोग गरीब और विकासशील देशों की मुश्किलें दूर करने में करें।

G20 Summit United Nations Secretary general Antonio Guterres Interview  India Terrorism China | दिल्ली पहुंचे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, आतंकवाद  और UNSC में भारत की सदस्यता पर क्या ...

गुटेरेस ने कहा, “अगले दो दिनों में जी20 नेताओं के लिए मेरा संदेश सरल है—अब नेतृत्व और दूरदृष्टि दिखाने का समय है।” उन्होंने वैश्विक संघर्षों, जलवायु संकट, आर्थिक अनिश्चितता, असमानता और अंतरराष्ट्रीय सहायता में कमी को गंभीर चुनौतियों के रूप में गिनाया।

उन्होंने चेताया कि बढ़ता सैन्य खर्च विकास संसाधनों को सीमित कर रहा है। गुटेरेस के मुताबिक, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में G20 देश वैश्विक मुश्किलें कम करने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

महासचिव ने अफ्रीका की वैश्विक मंचों पर भागीदारी की कमी को “ऐतिहासिक अन्याय” बताते हुए कहा कि अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के बोर्ड से लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट तक—हर स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि G20 इस असमानता को दूर करने और वैश्विक आर्थिक प्रबंधन को अधिक समावेशी, समान और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

गुटेरेस ने यह भी कहा कि वे G20 देशों से आग्रह करेंगे कि वे सूडान, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, माली, यूक्रेन, गाज़ा, हैती, यमन और म्यांमार जैसे संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में हिंसा और अस्थिरता खत्म कराने के लिए अपनी शक्ति और प्रभाव का इस्तेमाल करें।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।