अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वालों का निकला टीएमसी से कनेक्शन, कुंडली खंगाल रही पुलिस

Date:

कोलकाता। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है।  हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है। पुलिस अब हमला करने वालों की पूरी कुंडली खंगाल रही है।  

उल्लेखनीय है कि बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के आरोप में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती, आकाश गयान, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास और देबाशीष दत्ता का नाम शामिल है।  इन आरोपियों में से तपन माइती और आकाश को घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था, जिन्हें जांच के तहत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  बताया जा रहा है कि तपन माइती और निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के करीबी हैं। काजल दास और देबाशीष दत्ता का भी पूर्व विधायक से संबंध बताया जा रहा है।

आकाश गयान भी टीएमसी से जुड़ा था

बंगाल पुलिस ने आकाश गयान नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उसकी मां ने यह माना है कि वह पार्टी से जुड़ा हुआ था और चुनावों के दौरान नियमित रूप स टीएमसी बूथों पर बैठता था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई निजी दुश्मनी रखने का कारण नहीं था।

 जॉय का भी टीएमसी कनेक्शन

इस मामले में गिरफ्तार निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय सेनगुप्ता भी लंबे समय से टीएमसी जुड़ा है। जॉय के  परिवार ने आरोपों से साफ इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। अब पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है कि आखिर अभिषेक बनर्जी पर हमले का कारण क्या था?

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को, 35 नए मंत्रियों में कई नामों की चर्चा

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। इसमें 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है। इन मंत्रियों में कई नए चेहरे शामिल होंगे। बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को सीएम पद की शपथ ली थी।