बांग्लादेश; आरक्षण विरोधी आंदोलन, 35 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में कर्फ्यू
बांग्लादेश में सरकार ने आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा को काबू करने के लिए देशव्यापी कर्फ्यू का एलान किया है.बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है.बांग्लादेश में 1971 के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों को सरकारी नौकरियों में मिलने वाले आरक्षण के ख़िलाफ़ छात्रों और युवाओं का आंदोलन चल रहा है. लेकिन इस आंदोलन ने अब हिंसक रुख़ अख़्तियार कर लिया है.
राजधानी ढाका समेत कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से जारी हिंसा के देखते हुए सुरक्षाबलों की बड़ी पैमाने पर तैनाती की गई है.
कई जगहों पर पुलिस और आंदोलनकारियों में झड़पें हुई हैं. लेकिन शुक्रवार को नरसिंगड़ी में एक जेल पर हमला करके सैकड़ों कैदियों को छुड़ाए जाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने देशव्यापी कर्फ्यू का एलान कर दिया.
सरकार के प्रेस सचिव नईमुल इस्लाम ख़ान ने कहा कि कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए अब सेना को उतारा जाएगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- Weather Alert: मानसून ने बदली देश की तस्वीर! कहीं मूसलाधार बारिश, कहीं बिजली का कहर, अब अल नीनो ने बढ़ाई नई टेंशन
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- तेलुगु सिनेमा में मातम, भीषण सड़क हादसे में अभिनेता भरत कांत और कैमरामैन साई त्रिलोक की मौत



