लखनऊ। सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, ये महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का महीना जाता है। श्रद्धालु कांवड़ लेकर भगवान शिव की आराधना के लिए जाते हैं। कावंडियों को रास्ते में किसी प्रकार की असुविधा न हो यूपी सरकार इसका भी विशेष ध्यान रख रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुकानों के बाहर नाम लिखने का फरमान जारी किया है, जिस पर विवाद गरमा रहा है।
इस बीच यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने योगी सरकार से मांग की है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की दुकानों पर नाम लिखा जाए। मंत्री रविंद्र जायसवाल का बयान उस वक्त पर आया है जब प्रदेश में होटलों, ढाबों और फल की दुकानों के नाम बदलने पर राजनीति गरमाई हुई है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि मंदिर के बहार अल्प संख्यकों के दुकान होने की जानकारी मिली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UP STF Encounter: 1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर, 7 हत्याओं और SI की पिस्टल लूट का आरोपी आखिर कैसे पहुंचा मौत के मुहाने तक?
- G7 Summit Controversy: Giorgia Meloni ने Donald Trump को फिर दिया करारा जवाब, क्या इटली-अमेरिका रिश्तों में बढ़ रही है दरार?
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी तूफान, क्या SIT जांच में सामने आएगा बड़ा सच?
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, क्या लोकतंत्र पर मंडरा रहा है नया राजनीतिक संकट?
- ED Raid Mystery: दुबई फर्जी एक्सपोर्ट केस में बड़ा एक्शन, यूपी से पंजाब तक छापे; संजीव अरोड़ा कनेक्शन पर खुलासे
मंत्री जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था पर चोंट न पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि दुकानदार अपनी दुकानों पर स्पष्ट रूप से नाम लिखावाएं। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला है कि विपक्ष एक वर्ग विशेष के लोगों को खुश करने के लिए इस तरह बयान दे रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक वर्ग विशेष के लोगों के वोट के लिए माहौल खराब करने में लगा हुआ है।



