ईरान में पाकिस्तान से लगी सीमा के समीप  हमला, 10 पुलिस जवानों की  मौत

Date:

ईरान में पाकिस्तान से लगी सीमा के समीप हमला, 10 पुलिस जवानों की मौत

इजराइली हमले के बाद ईरान को एक और हमले का सामना करना पड़ा है. दरअसल ईरान के तफ्तान में चरमपंथी समूह जैश-अल-अदल के हमले में ईरान के 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं. तफ्तान इलाका पाकिस्तान की सीमा के नजदीक है.

ईरान के गृह मंत्रालय का कहना है सिस्तान और बलूचिस्तान की ईरानी सीमा पर स्थित शहर तफ्तान के गोहरकोह इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस की गश्ती इकाई पर हमला किया.ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमानी ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं.

सिस्तान और बलूचिस्तान के पुलिस सूचना केंद्र ने भी एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, तफ्तान शहर में गोहर कोह पुलिस स्टेशन की दो गश्ती इकाइयों के 10 पुलिस कर्मी मारे गए हैं.

👉 यह भी पढ़ें:

जैश-अल-अदल ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस हमले की जिम्मेदारी ली है गौरतलब है कि जैश-अल-अदल एक हथियारबंद चरमपंथी संगठन है. यह संगठन ईरानी सरकार का विरोध करता है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, क्या इन्हें माफ कर दोगे रामजी!

अयोध्या के राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चला। 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बाद से ही हिंदू समाज ने इसे वापस पाने के लिए लड़ाइयां शुरू कीं। 1528 से लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यानी 2019 तक इस मुद्दे पर सैकड़ों बार छोटे-बड़े संघर्ष और कानूनी लड़ाइयां हुईं।