सैन्य दबाव के बीच बड़ा मोड़: आंग सान सू ची को हाउस अरेस्ट में शिफ्ट करने का दावा, परिवार ने जताया शक

Date:

म्यांमार के सरकारी मीडिया के अनुसार, देश की पूर्व नेता आंग सान सू ची को हिरासत से हटाकर हाउस अरेस्ट में शिफ्ट कर दिया गया है। 80 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता को 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से हिरासत में रखा गया था और माना जा रहा था कि वे राजधानी नेपीडॉ की एक सैन्य जेल में बंद थीं।

सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने सू ची को “उनकी शेष सजा  निर्धारित आवास पर पूरी करने” का आदेश दिया है। यही वो नेता हैं जिन्होंने 2021 में तख्तापलट का नेतृत्व किया था।

गौरतलब है कि सू ची 2015 में लोकतांत्रिक सुधारों के बाद सत्ता में आई थीं, जबकि इससे पहले वे लंबे समय तक सैन्य शासन के खिलाफ लोकतंत्र समर्थक आंदोलन का चेहरा रहीं और 15 साल से अधिक समय तक हाउस अरेस्ट झेल चुकी हैं।

सरकारी मीडिया ने उनकी एक तस्वीर भी जारी की है, जिसमें वे दो वर्दीधारी कर्मियों के साथ बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, उनके बेटे किम एरिस ने इस दावे पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि उनकी मां को वास्तव में शिफ्ट किया गया है या वे सुरक्षित हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनका परिवार अब भी गहरे शोक में डूबा हुआ है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सामने आए वीडियो में उनकी जीवनसंगिनी हेमा मालिनी उन्हें याद करते हुए भावुक नजर आईं।