इंदौर। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पूरी तरह चॉकलेटी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट क्या कर दी पूरी दुनिया में हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने जहां बवाल काटा, वहीं विपक्ष के कलेजे पर सांप लोट गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर अधिकांश विपक्षी नेताओं को जमकर मिर्ची लगी।
भाजपा ने भी कांग्रेस पर वार किए। इसी बीच विधानसभा दो के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने डॉक्टर बनकर राहुल गांधी का इलाज भी कर दिया। मेंदोला ने राहुल गांधी को हाजमाला खाने की सलाह दी। इतना ही नहीं मेंदोला ने राहुल गांधी को वन एमजी डॉट कम से भिजवा भी दी। मेंदोला ने राहुल गांधी क 120 टैब्लेट की बॉटल भिजवाई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नीट-यूजी पेपर लीक पर राहुल गांधी ने फिर सरकार को घेरा, कहा-धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक रुकेंगे नहीं
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, पीयूष गोयल ने कहा-विदेशी शक्तियों के इशारे पर फैला रहे अराजकता
- बंगाल में बकरीद पर अब होगी सिर्फ एक दिन की छुट्टी, सुभेंदु अधिकारी ने बदला ममता बनर्जी का फैसला
- भाजपा में आने के बाद राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी, सभापति ने मनोनीत किया राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष
मेंदोला ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मेंदोला ने हाजमोला ऑर्डर करने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी।
मेंदोला ने लिखा-मान.मोदीजी ने इटली की PM को मेड इन इंडिया चॉकलेट गिफ्ट की और वो चॉकलेट पूरी दुनिया में मशहूर हो गई।
ये बात राहुल गांधी और कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही, वैसे जब भी देश के लिए कुछ अच्छा होता है तो इनको हजम नहीं होता।
इनकी ये बीमारी दूर करने के लिए मैने टाटा की 1mg.com पर राहुलजी के लिए हाजमोला का एक डिब्बा ऑर्डर किया है और X पर उन्हें ट्विट कर इसकी सूचना भी दे दी है।
डाबर समूह का हाजमोला कल कांग्रेस मुख्यालय पहुंच जाएगा। उम्मीद है उनकी ये बीमारी दूर हो जाएगी।मुझे उम्मीद है राहुल जी खुद भी हाजमोला खाएंगे और हर कांग्रेसी को खिलाएंगे ताकि उन्हें देश को मिल रहा सम्मान और देश हित में हो रहे व्यापक वैश्विक अनुबंध से देश हित के समाचार
और हां भारत की मेलोडी चॉकलेट की वैश्विक ख्याति पच सके।
राहुल जी से आग्रह है हाजमोला खाते रहिएगा। अच्छी बातें हजम करने की शक्ति मिलेगी।
सोशल मीडिया पर मच रही धूम
पीएम मोदी का यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, क्योंकि 20 मई को ऑनलाइन जारी होने के छह घंटे के भीतर ही इसे 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका था। पीएम मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इसे 200 मिलियन (20 करोड़) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इसे 170 मिलियन (17 करोड़) से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
मेलोनी को भी भाई मेलोडी, विपक्ष को मिर्ची
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, मेलोडी टॉफी पाकर बेहद खुश हुई और मुस्कुराते हुए पीएम मोदी को उपहार के लिए धन्यवाद दिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा था कि “प्राइम मिनिस्टर मोदी ब्रोट अस अ गिफ्ट, अ वेरी वेरी गुड टॉफी… मेलोडी।” उन्होंने इसके कैप्शन में पीएम मोदी को इस खास तोहफे केलिए धन्यवाद भी कहा था।


