Amit Shah के घर पर भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नवीन की नई टीम लगभग फाइनल, सरकार से संगठन में कई नेता आएंगे

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर गुरुवार रात को भाजपा की बड़ी बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद थे। बताया जाता है कि इस बैठक में भाजपा की नई टीम पर मुहर लगा दी गई है, जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।

इस बैठक की कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जाता है कि बैठक में इस बात पर मंथन हुआ कि किस नेता को संगठन में क्या जिम्मेदारी दी जाए। सूत्रों का कहना है कि ऐसे भी कुछ लोगों को संगठन में जिम्मेदारी मिल सकती है, जो अब तक सरकार में हैं। इन नियुक्तियों में उत्तरप्रदेश पर ज्यादा ध्यान देने की बात भी सामने आई है, क्योंकि अगले साल वहां विधानसभा चुनाव हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

मंत्रिमंडल से निकले लोग संगठन में आएंगे

उल्लेखनीय है कि बहुत जल्द ही मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल होने वाला है। इसे देखते हुए यह बैठक और अहम मानी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि  कुछ लोग सरकार से निकलकर संगठन में लाए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेतृत्व संगठन में वरिष्ठ नेताओं के साथ ही युवा चेहरों को भी शामिल करना चाहता है।

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड को मिलेगा महत्व

सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के कुछ नेताओं को अहमियत मिल सकती है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं। इसके अलावा पंजाब, उत्तराखंड जैसे राज्यों के नेताओं को भी संगठन में जगह मिलने की बात कही जा रही है।  

राजनाथ सिंह के आवास पर भी हुई थी बैठक

उल्लेखनीय है कि अमित शाह के आवास पर हुई बैठक से पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर भी बैठक हो चुकी है। इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और जेपी नड्डा के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।  

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा

विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी की मुसीबतें लगातार बढ़ी हैं। अब बागी विधायकों के गुट ने टीएमसी के दफ्तर पर कब्जा कर लिया है। बागी गुट के नेता और पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष रितब्रता बनर्जी समेत 60 विधायक तृणमूल कांग्रेस के हेडक्वार्टर पहुंचे और वहां पांच मिनट तक मीटिंग भी की। इसके बाहर निकलकर गेट पर ताला लटका दिया।