दुर्गापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में थे। इस दौरान उन्होंने दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में निवेशक नहीं आ रहे हैं। यहां का विकास रुक गया है। टीएमसी के गुंडा टैक्स की वजह से राज्य में निवेशक आने से डरते हैं। भ्रष्ट और भय की राजनीति ने बंगाल की आर्थिक प्रगति को रोक दिया है और युवाओं को रोजगार से वंचित किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुर्गापुर न केवल इस्पात नगरी है, बल्कि भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। पीएम ने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और गैस आधारित परिवहन को भी मजबूती मिलेगी। ये पहल भारत को विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। हमें बंगाल को इस बुरे दौर से बाहर निकालना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Haldia Petrochemical Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया ,पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?
- Political Shocker: सिर्फ 822 वोट पाने वाली पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीति का नया पावर सेंटर! TMC के 20 सांसदों ने थामा NCPI का दामन
- West Bengal Cabinet Expansion 2026: शुभेंदु सरकार का बड़ा दांव! 35 मंत्रियों की शपथ के पीछे क्या है नया राजनीतिक समीकरण?
- पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, भवानीपुर से ही रहेंगे विधायक
- पश्चिम बंगाल में भर्ती घोटाले पर बड़ा एक्शन: पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार , रातभर चली ईडी की कार्रवाई
पीएम ने कहा कि आज पूरा देश एक ही लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तीन मूल मंत्र भी दिए और कहा कि इसका रास्ता सिर्फ विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता से सुशासन है। इन तीन मूलमंत्रों पर काम करते हुए सरकार देश के प्रत्येक कोने तक विकास पहुंचा रही है।
बंगाल के युवा कर रहे पलायन
पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। एक समय था जब लोग यहां देशभर से रोजगार के लिए आते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह उलट गई है। पश्चिम बंगाल का नौजवान पलायन के लिए मजबूर है। छोटे–छोटे काम के लिए भी उसे दूसरे राज्यों की तरफ जाना पड़ रहा है। बंगाल विकास चाहता है और अगर भाजपा आई तो बंगाल को विकास की रफ्तार मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा।



