मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 501.51 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,757.73 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 143.05 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 24,968.40 पर क्लोज हुआ।
शुक्रवार को एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट से बाजार प्रभावित हुआ। आज के कारोबारी सत्र में एक्सिस बैंक सबसे ज़्यादा 5 प्रतिशत से ज्यादादा की गिरावट के साथ सबसे ज़्यादा गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी बैंक सबसे ज़्यादा सेक्टोरल गिरावट के साथ 27,534.50 पर बंद हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल
- Stock Market : तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 790.54 अंक उछला, निफ्टी ने लगाई 197.56 की छलांग
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
जानकार बताते हैं कि बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण एक्सिस बैंक के खराब तिमाही नतीजे रहे। बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 3% घटकर ₹6,243.72 करोड़ रहा। इस नतीजे के बाद कंपनी के शेयरों में आज 6% तक की तेज गिरावट आई। बैंक ने अपनी एनपीए की कैटेगराइजेशन और लोन अपग्रेड नीति में बदलाव किया है, जिससे नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे।



