आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Date:

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि अमित शाह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

शाह के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर लिका कि राष्ट्र की सुरक्षा, विकास एवं सशक्तिकरण में आपका योगदान बहुमूल्य है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि वे भारत की आंतरिक सुरक्षा को सशक्त करने में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। भारत और भाजपा दोनों के विकास एवं उत्थान में जिस तरह का परिश्रम वे कर रहे हैं, वह सराहनीय है। यूपी के सीएम मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स लिखा कि समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए आपकी प्रतिबद्धता ने निरंतर मां भारती को गौरवान्वित किया है।

भाजपा के चाणक्य कहे जाते हैं शाह

चुनावी रणनीति बनाने में माहिर अमित शाह को भाजपा का चाणक्य भी कहा जाता है। वे सूक्ष्म से सूक्ष्म चुनावी प्रबंधन पर जोर देते हैं। यही वजह है कि भाजपा का विजय पताका लगातार लहरा रहा है। अमित शाह के बारे में कहा जाता है कि वे न तो खुद आराम करते हैं और न किसी को करने देते हैं। लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने में जुट जाना उनकी आदत है और इसके लिए वे दिन-रात एक कर देते हैं। शाह की बदौलत ही आज हर जिले में भाजपा कार्यालय है। शाह ने भाजपा में नए चेहरे लाने का काम भी किया और दूसरे दल से आए नेताओं को भी पार्टी में महत्व दिलाया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज यानी गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में चार मई को कमल खिलना तय है। भाजपा की विजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। वैसे सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। अराजकता और गुंडागर्दी का राज पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 सालों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा को बिल्कुल न्यूनतम स्तर पर रखा गया है। पहले हर हफ़्ते किसी को फांसी पर लटका देना और बस यह दावा कर देना कि यह आत्महत्या थी, एक आम बात थी। कई मायनों में यहां अराजकता और गुंडागर्दी का राज कायम था। मैं चुनाव आयोग को तहे दिल से बधाई देता हूं. उन्होंने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को बहाल किया है। बदलाव चाहती है बंगाल की जनता पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव हम नहीं लड़ रहे हैं, इस बार बंगाल में चुनाव खुद यहां की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह, यह उमंग, यह जोश भरोसे का है। भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है। गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब एक साथ बोल रहे हैं और बदलाव चाहते हैं। महिलाओं के लिए कई वादे पीएम मोदी ने बंगाल की महिलाओं के लिए कई वादे किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों पर अत्याचार करने वालों को दंडित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में एक महिला थाना होगा। पुलिस बल में महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। एक साल के भीतर महिलाओं के खातों में 36 हजार रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे।भाजपा सरकार लड़कियों की ग्रेजुएशन के लिए 50 हजार की सहायता देगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गर्भवती महिलाओं को सहायता देने सहित कई और ऐलान भी किए।