नई दिल्ली। वक्फ संशोधन बिल को लेकर जेपीसी की बैठक में लगातार हंगामा हो रहा है। मंगलवार को बुलाई बैठक में भाजपा और टीएमसी सांसदों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कांच की बोतल तोड़ दी, जिससे उनके अंगूठे में चोट लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान कल्याण बनर्जी ने वहां रखी कांच की पानी की बोतल उठाकर मेज पर मारी। बोतल टूट गई और उनके हाथ में चोट लग गई। बनर्जी को इलाज के लिए ले जाया गया। बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी में चोट लगी है। इसके बाद कुछ देर के लिए बैठकको रोक दिया गया। इलाज के बाद उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आप नेता संजय सिंह बैठक कक्ष में वापस ले जाते दिखे।
👉 यह भी पढ़ें:
- एक देश, एक चुनाव: जेपीसी की आज बैठक, विशेषज्ञ पैनल करेगा चर्चा
- वन नेशन वन इलेक्शन पर जेपीसी की पहली बैठक, सूटकेस में सदस्यों को दी गई 18 हजार पन्नों की रिपोर्ट
- वक्फ विधेयक; जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की, समिति के अध्यक्ष की फिर शिकायत
- जेपीसी को लेकर कांग्रेस सांसद के आरोप ध्यान भटकाने वाले ;जगदंबिका पाल
- मोदी हर चीज अपने मनमानी तरीके से कर रहे ;बोले जेपीसी सदस्य मोहम्मद जावेद
- वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक में हंगामा, विपक्षी सांसदों ने लगातार दूसरे दिन भी किया बहिष्कार



