वक्फ विधेयक; जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की, समिति के अध्यक्ष की फिर शिकायत
वक्फ संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी में सदस्यों और अध्यक्ष के टकराव के बीच अब समिति में शामिल विपक्षी सदस्यों ने समिति का कार्यकाल बढ़ने की मांग की है सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर जेपीसी का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। इतना ही नहीं इन सदस्यों ने एक बार फिर समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को लेकर स्पीकर से शिकायत की और उन पर इस अहम मुद्दे पर कार्यवाही को जल्दबाजी में बढ़ाने का आरोप लगाया।
लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में विपक्ष ने समिति का कार्यकाल बढ़ाने की अपील की, ताकि इस विधेयक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जा सके। डीएमके सांसद ए. राजा ने स्पीकर से मुलाकात के बाद कहा कि हमने उन्हें साफ बताया कि समिति के अध्यक्ष सही प्रक्रिया का पालन नहीं कर रहे और वह जल्दबाजी में कार्यवाही को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, जेपीसी में नियम होते हैं, कायदे होते हैं। इनमें विरोध में उठे स्वर और प्रस्तावित विधेयक के हर एक खंड पर वोटिंग कराने की प्रक्रिया शामिल होती है। यह सब होना ही चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- वक्फ विधेयक पर संजय राउत का बड़ा आरोप: बीजेपी ने समर्थन के लिए शिवसेना यूबीटी से की थी अंतिम समय तक बातचीत
- वक्फ बिल पास होने के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को लगातार मिल रही हैं धमकियां, कहा-वे डरने वाले नहीं हैं
- राज्यसभा में वक्फ बिल पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- वे बस किताब दिखाते हैं और हम संविधान से चलते हैं
- वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले मौलाना अरशद मदनी-शरीयत के खिलाफ कोई कानून मंजूर नहीं
- राज्यसभा में वक्फ बिल पर जेसीपी की रिपोर्ट पेश, विपक्ष का जमकर हंगामा, सदन से किया वॉकआउट
- वक्फ विधेयक पर विवाद: जेपीसी की प्रक्रिया पर विपक्ष का हंगामा, अध्यक्ष ने खारिज किए आरोप



