नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को वक्फ बिल पास होने के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं, गालियां दी जा रही हैं, लेकिन ऐसी धमकियों से वे डरने वाले नहीं हैं। ऐसे लोगों की वह पहचान करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में पास हुआ वक्फ बिल मुसलमान के हित में है। इस बिल से गरीब मुसलमान को लाभ मिलेगा, वह नए सिरे से अपना विकास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बिल से एनडीए के वोट में बढ़ोतरी होगी। जदयू से मुसलमानों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई ऐसा बड़ा चेहरा पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह बिल मुसलमानों के हित का है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों को इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। इस कमेटी को भी मुस्लिम ही हेड करेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- वक्फ विधेयक पर संजय राउत का बड़ा आरोप: बीजेपी ने समर्थन के लिए शिवसेना यूबीटी से की थी अंतिम समय तक बातचीत
- राज्यसभा में वक्फ बिल पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- वे बस किताब दिखाते हैं और हम संविधान से चलते हैं
- वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले मौलाना अरशद मदनी-शरीयत के खिलाफ कोई कानून मंजूर नहीं
- राज्यसभा में वक्फ बिल पर जेसीपी की रिपोर्ट पेश, विपक्ष का जमकर हंगामा, सदन से किया वॉकआउट
- वक्फ विधेयक पर विवाद: जेपीसी की प्रक्रिया पर विपक्ष का हंगामा, अध्यक्ष ने खारिज किए आरोप
- वक़्फ विधेयक पर हंगामा: विपक्षी सांसद निलंबित, बैठक में ‘इमरजेंसी जैसे हालात’ का आरोप
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से सीएए पर लोगों को गुमराह किया गया था, उसी तरह इस बिल को लेकर भी विपक्ष द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि किसी के बहकावे में नहीं आएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के तर्ज पर चल रहे हैं।



