नई दिल्ली। वक्फ बिल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि यह कानून अभी तो मुसलमानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भविष्य में बाकी समुदायों को भी प्रभावित कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास कर दिया गया है। इस बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि यह कानून अभी तो मुसलमानों को निशाना बना रहा है, लेकिन भविष्य में बाकी समुदायों को भी प्रभावित कर सकता है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैंने पहले ही कहा था कि वक्फ बिल सिर्फ मुसलमानों को नहीं, बल्कि बाकी धर्मों को भी निशाना बनाने का रास्ता बना सकता है। अब आरएसएस ने ईसाई समुदाय पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे समय में हमारा संविधान ही है जो हमें ऐसे हमलों से बचा सकता है, और उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने इस विधेयक की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि यह बिल मुसलमानों को कमजोर करने और उनकी संपत्ति और धार्मिक अधिकार छीनने की कोशिश है। यह संविधान और उसमें दिए गए धार्मिक आजादी के अधिकार (अनुच्छेद 25) पर सीधा हमला
👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”



