लखनऊ ने चार विकेट से मुंबई को दी मात
आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंबई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। एमआई की यह इस सीजन की सातवीं शिकस्त है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की इस मैच में शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नुवान तुषारा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। स्टोइनिस और राहुल ने संभाला मोर्चाइसके बाद मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। टीम को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर में कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई जिसे पांड्या ने ही तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को 99 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 18 रन बनाकर लौटे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई में मुहर्रम के जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने वाला शख्स पकड़ाया, 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त
- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, कुछ ने बिल्डिंग से कूद कर बचाई जान
- होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के 4 ड्रोन, क्या Middle East में बढ़ने वाला है नया युद्ध?
- अस्पताल के बाहर वीडियो बनाने पर भड़के सलमान खान, कहा-साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला
- लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर अवैध चेंबर तोड़ने पर बवाल, कार्रवाई के विरोध में उतरे वकील, पुलिस से भिड़ंत
- IPL LIVE: 228 रन का पीछा…मुंबई इंडियंस का धमाका, वानखेड़े में ऐतिहासिक जीत!




