मुंबई। मुंबई पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। यहां मुहर्रम के जुलूस में एक शख्स पेनकिलर बताकर लोगों को जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। इसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात इसे हिरासत में लिया गया था। इसका नाम फैयाज प्रेमजी है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान फैयाज कुछ दवाई जैसी चीज बेच रहा था। फैयाज का दिया कैप्सूल खाने से सलमान सैयद नाम के एक व्यक्ति की तबीयत खराब हुई। फिर एक्शन लिया गया है। फैयाज के पास से उसका आधार और पासपोर्ट जब्त किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
जिंक फॉस्फाइड वाला कैप्सूल बांटरहा था
पुलिस ने बताया कि मुहर्रम को टारगेट करने और लोगों को हानि पहुंचाने के लिए जिंक फॉस्फाइड वाला कैप्सूल फैयाज बांट रहा था। जुलूस में शामिल हुए लोगों को टारगेट करने का उसका प्लान था। मुंबई पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी फैयाज का मोटिव क्लियर नहीं है। उसका कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड जहर डालकर बांटने का प्लान था। फैयाज प्रेमजी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। उसने बीबीए की पढ़ाई की है। आरोपी का पेंट का बिजनेस है।
30 हजार कैप्सूल में डाला जिंक फॉस्फाइड
फैयाज ने 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड ऑर्डर किया था। उसने 30 हजार कैप्सूल में एक-एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड डाला था। फैयाज के पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं। उसके टारगेट पर करीब 30 हजार लोग थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मोहर्रम के जलूस को टारगेट करने के जहरीले कैप्सूल बांटें थे। इनमें जिंक फॉस्फाइड यानी चूहों को मारने में इस्तेमाल किया जाता है.।
पुलिस ने बहुत बड़ी त्रासदी को रोक दिया- डीसीपी
डीसीपी जयंत मीणा ने कहा कि पुलिस ने बहुत बड़ी त्रासदी को रोक दिया। जांच जारी है और ये पता लगाने की कोशिश है कि इसका मोटिव क्या था। बहुत बड़े पैमान पर आरोपी की साजिश की आंशका थी। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। फैयाज की साजिश थी कि लोगों को नुकसान पहुंचाया जाए।



