मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान कल यानी मंगलवार रात को हिंदुजा अस्पताल में किसी मरीज से मिलने गए थे। इस दौरान पैपराजी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस पर सलमान ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान फोटोग्राफर्स को शांत रहने के लिए कहते दिखाई दिए। अस्पताल से लौटने के बाद सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए। इन पोस्ट्स में उन्होंने पैपराजी के व्यवहार पर अपनी नाराजगी जाहिर की। सलमान ने लिखा कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है और उनके काम की अहमियत समझी है, लेकिन किसी के दर्द या मुश्किल घड़ी को तमाशा बनाना सही नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- IPL LIVE: 228 रन का पीछा…मुंबई इंडियंस का धमाका, वानखेड़े में ऐतिहासिक जीत!
- सारा अली खान फिल्म प्रमोशन में चौंकीं: होस्ट के सवाल पर बोलीं ‘क्या बोल रहा है?’
- मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी 2026: तमिलनाडु में DMK आगे, असम में BJP मजबूत, बंगाल में कड़ा मुकाबला
- CSK vs MI मैच रिपोर्ट: चेन्नई की बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला जारी
किसी के दर्द को एंजॉय मत करो
सलमान खान ने अब सोशल मीडिया पर अपना कड़ा रिएक्शन जाहिर करते हुए अस्पतालों के बाहर पैपराज़ी के व्यवहार पर सवाल उठाया है। सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर मैं किसी अस्पताल में किसी प्रेस को अपने दर्द को एंजॉय करते हुए देखूं, जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिसके साथ मैंने बातचीत की है, जिसकी केयर की है, यह सुनिश्चित किया है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें, लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं… चुप रहो, एंजॉय मत करो।
तस्वीर जरूरी है या लाइफ
सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का भी जिक्र किया और सवाल उठाया कि क्या एक तस्वीर इंसान की जिंदगी से ज्यादा जरूरी है।एक्टर ने लिखा, “भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, पिक इम्पोर्ट है या लाइफ। सलमान खान ने आगे लिखा कि ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ. बस कोशिश कर लेना…तब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं इस पर रिएक्शन दूंगा?
साठ साल का हो गया हूं, लड़ना नहीं भूला
एक पोस्ट में सलमान खान ने फोटोग्राफरों को इमोशनल सिचुएशन का फायदा उठाने की कोशिश करने के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि वह इस उम्र में भी लड़ना जानते हैं।सलमान खान ने आगे लिखा-साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालो गे हा हा हा।


