बिष्णुपुर। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में भारतीय सेना और उग्रवादियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। कुकी उग्रवादियों ने सेना के एक पोस्ट को निशाना बनाया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध सशस्त्र कुकी उग्रवादियों ने फौलजांग/गोतोल इलाके से फौगाकचाओ आवांग लेइकाई स्थित भारतीय सेना के पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में वहां तैनात सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस अचानक हुए हमले में सुरक्षा बलों को मुस्तैदी की वजह से बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ा। मुठभेड़ के तुरंत बाद भारतीय सेना, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) ने मिलकर एक बड़ा संयुक्त तलाशी अभियान छेड़ दिया है। सुरक्षा बल उन पहाड़ी इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं जहां से उग्रवादियों के छिपे होने की आशंका है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- एक्शन में सुवेंदु : लाउडस्पीकर से लेकर चुनावी हिंसा तक, जारी किए कड़े आदेश
- बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का सिलसिला, हावड़ा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने, बम फेंकने का आरोप
- बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का आरोप: सियासी टकराव के बीच बढ़ा तनाव
- मणिपुर में उग्रवाद पर बड़ा प्रहार: चारों तरफ से घेरने की तैयारी, सख्त रणनीति तैयार
- मणिपुर में हिंसा के बाद उबाल: दोहरे बंद से थमा जनजीवन, सड़कों पर उतरे लोग



