बंगाल में नहीं थम रहा हिंसा का सिलसिला, हावड़ा में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने, बम फेंकने का आरोप

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव का परिणाम 4 मई को आया था, तब से वहां हिंसा जारी है। बंगाल के कई इलाकों से भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबरें आ रही हैं। गुरुवार को  हावड़ा के शिवपुर स्थित चौराबस्ती इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

झोपड़ियों में हुए बम धमाके

हावड़ा के शिवपुर में बम धमाके और तनाव की खबर से दहशत फैल गई है। टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में बम धमाके हुए, ईंटें बरसीं। इस हिंसा के बाद इलाके को शांत करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम और आरएएफ तैनात की गई है।

दुकानों में भी हुई तोड़फोड़

इस घटना में दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। भाजपा ने तृणमूल पर हिंसा का आरोप लगाया। कई लोग घायल हैं। कथित तौर पर दो राउंड गोलियां चलाई गईं और सात देसी बम फटने की भी बात सामने आई है।

पुलिस ने कहा-जल्द करेंगे गिरफ्तारी

हावड़ा नगर पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि शिवपुर के चौराबस्ती इलाके में राजनीतिक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

भाजपा ने टीएमसी नेता पर लगाया आरोप

भाजपा का आरोप है कि इलाके के तृणमूल नेता शमीम अहमद के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर फेंके गए और बमबाजी भी की गई। घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।