सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनने पर बोले संजय राउत-भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा

Date:

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को सीएम पद की शपथ ले ली। इसके बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि बीजेपी ने इन्हीं के खिलाफ भ्रष्टाचार की मुहिम चलाई थी। राउत ने कहा कि भाजपा में बाहर से आने वाले भ्रष्ट व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा है उसे उन्होंने कायम रखा है।

संजय राउत ने कहा कि भाजपा का अभिनंदन करना चाहिए, जो अपनी परंपरा कभी तोड़ते नहीं। परंपरा कायम रखने में उनका हाथ कोई पकड़ नहीं पाएगा। कुछ साल पहले, इन्हीं सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ भाजपा के लोगों  ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई थी।

ऑन कैमरा रिश्वत लेते पकड़ाए थे अधिकारी

राउत ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को ऑन कैमरा रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। पूरे भाजपा के ट्विटर हैंडल और सोशल मीडिया पर सुवेंदु अधिकारी ही चल रहा था। महीनों-महीनों तक बताया जाता रहा कि कितने भ्रष्ट व्यक्ति हैं। इस भ्रष्ट व्यक्ति के ऊपर ईडी की रेड्स हो गईं। फिर ये महान व्यक्ति भाजपा में चला गया और आज उस राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

तमिलनाडु की राजनीति को चंचल बताया

तमिलनाडु में डीएमके से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस द्वारा विजय थलापति की टीवीके का समर्थन करने पर संजय राउत ने कहा कि राजनीति में ऐसा होता है। तमिलनाडु की राजनीति बहुत चंचल है। स्टालिन साहब से राहुल गांधी ने इस बारे में खुलकर बात की है कि एनडीए की सरकार रोकने के लिए हमको ये निर्णय लेना पड़ेगा, आप भी उसमें शामिल हो जाइए।   

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।