नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर

Date:

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।

जमवा रामगढ़ का सक्रिय कार्यकर्ता है आरोपी

पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने अपने परिवार के कुछ बच्चों के लिए पेपर खरीदा था। बाद में पैसा निकालने के लिए इसे बाहर के कुछ लोगों बेच दिया गया। दिनेश बिवाल जयपुर की जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है।

युवा मोर्चे में मंत्री भी रहा

आरोपी बिवाल जमवा रामगढ़ विधानसभा सीट के कई कार्यक्रमों को उसने ही आयोजित कराया था। इतना ही नहीं भाजपा युवा मोर्चे में वह कुछ दिनों पर तक मंत्री पद पर भी रहा है। फिलहाल दोनों से सीबीआई पूछताछ कर रही है।

नितिन नवीन के स्वागत में लगाए थे होर्डिंग

इस मामले में कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है कांग्रेस ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के साथ दिनेश बिवाल की तस्वीर भी पोस्ट की है। दिनेश बिवाल के फेसबुक अकाउंट से यह साफ है कि वह भाजपा  के कई नेताओं का करीबी है। हाल ही में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जयपुर पहुंचने पर भी उसने कई जगहों पर स्वागत की होर्डिंग्स लगवा रखी थी।

सीबीआई को कंसलटेंसी एजेंसी से मिली थी जानकारी

बताया जा रहा है कि सीकर में कंसलटेंसी एजेंसी चलाने वाले राकेश मंडवारिया को देहरादून से हिरासत में लिए जाने के बाद सीबीआई को बिवाल ब्रदर्स के बारे में जानकारी मिली थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि नेता दिनेश बिवाल के परिवार के कई बच्चे मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी आशंका है कि बिवाल ने कई दूसरे बच्चों का सेलेक्शन भी गलत तरीके से करवाया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। वायनाड में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ लगे पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। पोस्टरों में चेतावनी दी गई है कि यदि केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो “वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा।” इस विवाद ने कांग्रेस हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।